हृदयघात के खतरे दोगुना कर सकता है माइग्रेन
यही नहीं, माइग्रेन हृदयघात के अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप और शरीर में केलोस्ट्रॉल की अधिक मात्रा के लिए भी जिम्मेदार हो सकता है। अमेरिका में 2.9 करोड़ लोग माइग्रेन से पीड़ित हैं।
न्यूयार्क स्थिति अल्बर्ट आइंस्टाइन कॉलेज ऑफ मेडिसीन के प्रोफेसर और इस शोध में शामिल रिचर्ड बी. लिप्टन ने बताया, "आमतौर पर हम मानते हैं कि माइग्रेन के कारण सिर्फ सिर में असहाय दर्द होता है और इससे शरीर को और कोई नुकसान नहीं होता लेकिन यह धारण गलत है।"
माइग्रेन दो प्रकार का होता है। पहला-'माइग्रेन विदाउट आउरा' और दूसरा 'माइग्रेन विद आउरा'। दोनों प्रकार के माइग्रेनों में हृदयघात का खतरा समान होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications