शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स में 230 अंकों की वृद्धि (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 230.42 अंकों (1.45 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,152.59 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,202.87 अंकों के ऊपरी और 15,928.28 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 69.65 अंकों (1.46 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,826.85 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,843.80 के ऊपरी और 4,757.25 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 50.33 अंकों (0.78 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,509.74 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 67.28 अंकों (0.82 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,303.08 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान वाहन, तेल एवं गैस, रियल्टी और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.14 प्रतिशत, तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.06 प्रतिशत, रियल्टी के शेयर मूल्यों में 1.98 प्रतिशत और धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 1.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1617 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई, 1194 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications