राहुल और शाहरुख के बाद अब चव्हाण शिव सेना के निशाने पर
पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे एक संपादकीय में शिव सेना अध्यक्ष बाल ठाकरे ने कहा है, "ऐसा लगता है कि पाकिस्तान ने मुंबई पर हमला करने के लिए समुद्री रास्ते से 10 आतंकवादियों को इसलिए भेजा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें (चव्हाण) मुख्यमंत्री का पद मिल जाए।"
उल्लेखनीय है कि मुंबई हमले के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख को अपनी गद्दी गवांनी पड़ी थी। इसके बाद चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
ठाकरे ने संपादकीय में लिखा, "अपनी कुर्सी सुरक्षित रखने के लिए चव्हाण पाकिस्तानियों से प्यार करने वाले 'खान' के तलवे चाटने में व्यस्त हैं। इसी गति से चव्हाण चलते रहे तो वह पाकिस्तान के राष्ट्रीय हीरो बन जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "बहुत अच्छे, चव्हाण। जिस तरीके से आप शासन चला रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि आप पेशावर या बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री बनने लायक हैं।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जेल में बद करने की परम्परा बहुत पुरानी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications