देश का पहला पूर्ण विद्युतीकृत जिला बनेगा पलक्कड़
केरल के विद्युत मंत्री ए.के.बालन ने गुरुवार को पलक्कड़ से फोन पर आईएएनएस को बताया, "शिंदे इस बात की घोषणा करने जा रहे हैं कि जनजातीय क्षेत्र में होने के बावजूद इस जिले के प्रत्येक घर में बिजली पहुंच चुकी है। इस क्षेत्र में 50 वर्षो में बिजली नहीं पहुंच सकी थी।"
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केरल राज्य बिजली बोर्ड (केएसईबी) ने सांसद निधि, विधायक निधि, अनुसूचित जाति-जनजाति निधि, और स्थानीय निकायों द्वारा मुहैया कराई गई निधि की मदद से इस जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के सभी घरों में बिजली मुहैया कराई है।
बालन ने बताया कि जिले की 11 विधानसभाओं में बिजली के बुनियादी ढांचे के विकास पर 520 करोड़ रुपये खर्च की जा चुकी है। अन्य बुनियादी सुविधाओं के अलावा केएसइबी ने कई उप स्टेशन बनाए हैं और ट्रांसफार्मर लगवाए हैं।
उन्होंने बताया कि इस समारोह में मुख्यमंत्री वी.एस.अच्युतानंदन और विधानसभा में विपक्षी दल के नेता ओमान चांडी भाग लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications