खाद्यान्न महंगाई दर बढ़कर 18 फीसदी हुई (लीड-1)
गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वर्ष की तुलना में सब्जियों की कीमतों में 20.93 फीसदी, आलू में 40.57 फीसदी, दाल में 41.24 फीसदी और फलों की कीमत में 8.67 फीसदी की वृद्धि हुई है।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी सीमित आंकड़ों के मुताबिक प्राथमिक वस्तुओं के सूचकांक में 15.75 फीसदी की जबकि ईंधन सूचकांक में 10.44 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित कुल मुद्रास्फीति दर दिसंबर में बढ़कर 7.31 फीसदी हो गई जो नवंबर में 4.78 फीसदी थी।
पिछले 52 सप्ताह की तुलना में विभिन्न चीजों की कीमतों में तेजी निम्नलिखित है।
आलू : 40.57 फीसदी
दाल : 41.24 फीसदी
अनाज : 12.15 फीसदी
चावल : 9.90 फीसदी
दूध : 14.16 फीसदी
गेहूं : 15.47 फीसदी
सब्जी : 20.93 फीसदी
फल : 8.67 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications