पाकिस्तान से वार्ता का फैसला सोच-समझकर लिया गया : एंटनी
एंटनी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "पाकिस्तान में जो कुछ हो रहा है, उस पर हमारी निगाहें हैं। आतंकवाद नियंत्रित करने की दिशा में उसकी ओर से उठाए गए कदमों से हम संतुष्ट नहीं हैं। उसने हालांकि कुछ कार्रवाइयां की है। इसलिए हमने सोच-समझकर यह निर्णय लिया। वार्ता आरंभ करना बेहतर है।"
उन्होंने यह भी कहा कि सीमापार कुल 42 आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं और पाकिस्तान इन्हें नेस्तनाबूद करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications