भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र को मिला 'डेनियल पर्ल इंटर्नशिप'
'डेनियल पर्ल इंटर्नशिप' के तहत बनर्जी को प्रमुख अमेरिकी समाचार पत्र 'वाल स्ट्रीट जनरल' में विदेश ब्यूरो में काम करने का मौका मिलेगा। बनर्जी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित 'स्टेनफोर्ड डेली' के मुख्य संपादक हैं। वह विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग प्रबंधन विषय में स्नातक कर रहे हैं।
'डेनियल पर्ल इंटर्नशिप' डेनियल पर्ल की याद में शुरू की गई थी। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' के विदेश संवाददाता रहे डेनियल पर्ल का 2002 में पाकिस्तान में अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।
दक्षिण कैलिफोर्निया के निवासी बनर्जी इससे पहले कोरिया के समाचार पत्र 'जूंगआंग डेली' और 'सैन जोंस मर्करी न्यूज' में इंटर्नशिप कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications