तीसरा बिहार विज्ञान सम्मेलन शुरू
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कलाम ने कहा, "परिश्रम से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। जीवन में परिश्रम का विशेष महत्व है। परिश्रम की वजह से ही मैं यहां पहुंचा हूं।"
कलाम ने कहा कि बिहार में कृषि के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने बिहार के युवाओं को कृषि क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योगदान देना चाहिये तभी देश विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।
तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में देश-विदेश के 500 से ज्यादा विशेषज्ञ जुटे हैं। सम्मेलन में 27 तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया है। इनमें अलग-अलग विषयों के 220 शोध पत्र पेश किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications