पीजीआई चंडीगढ़ में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण के लिए विस्तार को मंजूरी
केंद्र सरकार ने ओबीसी के लिए सीटें आरक्षित करने के लिए केंद्रीय शिक्षण संस्थान अधिनियम 2006 बनाया है। पीजीआईएमईआर में अनारक्षित श्रेणी की सीटों में बगैर छेड़छाड़ के तीन वर्षो के अंदर ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, नर्सिग पाठ्यक्रम और अर्धचिकित्सा पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने तथा इसके अनुसार संकाय सदस्यों, अवासीय डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाने एवं अवसंरचना विस्तार की आवश्यकता पड़ेगी।
इस संस्थान में ओबीसी आरक्षण लागू किए जाने पर चिकित्सा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की 214 अतिरिक्त सीटें सृजित करनी होंगी और इस प्रकार इस पाठ्यक्रम की सीटें मौजूदा 396 से बढ़कर 610 हो जाएंगी। इसी प्रकार नर्सिग पाठ्यक्रम में 192 सीटों का इजाफा करना होगा और इस पाठ्यक्रम की सीटें बढ़कर 360 से 552 हो जाएंगी। इसी प्रकार अर्धचिकित्सा पाठ्यक्रमों में 87 सीटें बढ़ानी होंगी और इसकी संख्या मौजूदा 160 सीटों से बढ़कर 247 हो जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications