हिरासत में अमेरिकी नागरिक, पूछताछ जारी (लीड-1)
अधिकारियों ने बताया कि इस अमेरिकी नागरिक की शिनाख्त विंस्टन मार्शल के रूप में की गई है। मार्शल ने हाल के दिनों में पाकिस्तान और बांग्लादेश का भी दौरा किया था। उसे बुधवार को उस समय हिरासत में लिया गया जब वह कतर एयरवेज की एक उड़ान से दोहा जाने की तैयारी में था।
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सुरक्षा जांच के दौरान हमने मार्शल के सामान में एक चाकू पाया। इस बारे में जब उसे पूछा गया तो वह कोई कारण नहीं बता सका। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।"
पुलिस ने मार्शल के संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने के सवाल पर टिप्पणी करने से इंकार किया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "मार्शल विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की हिरासत में हैं और उसे लामपुर बंदी केंद्र भेजा गया है। खुफिया ब्यूरो पहले ही उससे पूछताछ कर चुकी है। अमेरिकी दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है।"
अधिकारी ने कहा, "पुलिस को मार्शल के यात्रा संबंधी दस्तावेजों में भी गड़बड़ियां मिली हैं। उसके खिलाफ फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications