बांग्लादेश सीमा पर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा
दक्षिणी त्रिपुरा का सबरूम और पश्चिमी त्रिपुरा का अखाउराह भारत-बांग्लादेश सीमा के दो छोर हैं। बांग्लादेश अखाउराह तक रेल सेवाएं संचालित करता है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2008 में कोलकाता और ढाका के बीच रेल सेवा दोबारा शुरू हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध के बाद यह सेवा रद्द कर दी गई थी। बांग्लादेश उस समय के पाकिस्तान का पूर्वी हिस्सा था।
पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक शिव कुमार ने पत्रकारों से कहा, "सीमांत शहर सबरूम को जोड़ने के लिए चल रहा रेल संपर्क कार्य 2014 तक पूरा हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "भारत और बांग्लादेश अगरतला-अखाउराह को रेल लाइन से जोड़ने के प्रति सहमत हैं। वर्ष 2014 से पहले यह कार्य सम्पन्न हो जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications