आरसीए सचिव संजय दीक्षित के घर सीबीआई का छापा
भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और राजस्थान के उद्यान सचिव दीक्षित पर आपराधिक छवि के एक व्यक्ति रणजीत सिंह को पासपोर्ट के लिए चरित्र प्रमाण पत्र जारी करने का आरोप है।
छापेमारी में दीक्षित के यहां से संपत्ति संबंधी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। सीबीआई ने रणजीत सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की। दीक्षित को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है।
सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय ने सीबीआई को रणजीत सिंह को प्रमाण पत्र जारी करने के मामले की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
सीबीआई दल ने गुरुवार को संजय दीक्षित के जयपुर सचिवालय स्थित कार्यालय के अलावा गांधी नगर के राजकीय आवासीय कालोनी स्थित उनके मकान में भी छापेमारी की।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित उनके पुश्तैनी आवास सहित कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की खबर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications