अगर वेलेंटाइनड डे पर उपहार में मिले खूबसूरत चेहरा!

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। वेलेंटाइन डे के अवसर पर चेहरे में खूबसूरती लाने का चलन बढ़ रहा है। अब ज्यादातर लोग इस खास दिन पर बिना मुहांसों की चमकदार त्वचा के मालिक बनने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराते हैं।

मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल के कॉस्मेटिक शल्य चिकित्सक मनोज कुमार जे. मनवानी ने फोन पर आईएएनएस से कहा, "यह एक सामान्य चीज है। हम देख रहे हैं कि हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है इसलिए वेलेंटाइन डे के आस-पास कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वालों की संख्या हर साल बढ़ रही है।"

उन्होंने बताया कि अपने चेहरे के लिए कई तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के साथ गालों में डिम्पल बनवाने का चलन भी बढ़ा है। न केवल लड़कियां बल्कि लड़के भी इसके प्रति आकर्षित हैं।

मनवानी ने बताया कि ज्यादातर लोग कॉस्मेटिक सर्जरी के द्वारा अपनी नाक और ठुड्डी का आकार सही कराते हैं।

उन्होंने बताया कि नाक को सही आकार देने में करीब 50,000 रुपये, ठुड्डी के लिए 40,000 रुपये और डिम्पल बनवाने में 20,000 रुपये का खर्च आता है।

दिल्ली में रहने वाली एक 28 वर्षीय बैंककर्मी गितिका चौपड़ा कहती हैं कि उनके पुरुष मित्र ने वेलेंटाइन डे उपहार के रूप में उन्हें कॉस्मेटिक उपचार पैकेज दिया है और इस उपचार के बाद वह बेहद खूबसूरत दिखने लगेंगी। उन्होंने कहा कि यह एक रोमांचक उपहार है।

एक समय था जब केवल प्रख्यात हस्तियां ही कॉस्मेटिक सर्जरी कराती थीं। शिल्पा शेट्टी, कोइना मित्रा और मिनिशा लांबा जैसी अभिनेत्रियों ने कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है। अब कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वालों की संख्या बढ़ी है और दिल्ली व मुंबई के कॉस्मेटिक चिकित्सकों से अनेक महिलाएं व पुरुष इसके लिए संपर्क कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+