झारखण्ड में संदिग्ध नक्सलियों ने ठेकेदार की हत्या की
रांची से लगभग 110 किलोमीटर दूर हजारीबाग जिले के कोदवी गांव में गुरुवार तड़के ठेकेदार परमानंद ओझा को नक्सलियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हजारीबाग के एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "ओझा के रिश्तेदारों और नजदीकी लोगों के अनुसार नक्सलियों ने उनसे धन की मांग की थी जिसे देने से ओझा ने अस्वीकार कर दिया। ऐसा लगता है कि इसी कारण नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी।"
पुलिस अधिकारी ने बताया, " हम इस हत्या में नक्सलियों का हाथ होने का संदेह कर रहे हैं लेकिन अन्य कोणों से भी इस मामले की जांच की जाएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications