नेपाल से वायु सेवा समझौते के लिए मंत्रिमंडल की मंजूरी
एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि नया एएसए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) के नमूने पर आधारित है और इस पर सितम्बर 2009 में भारत और नेपाल के बीच वार्ता हुई।
बयान में कहा गया कि एएसए में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ने की क्षमता है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications