जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग 5 वें दिन भी बंद
यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार को राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।"
राजमार्ग के बंद होने की वजह से घाटी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो रही है। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के जरिए ही घाटी देश के अन्य हिस्से से जुड़ता है।
घाटी में रसोई गैस और किरोसिन की किल्लत हो गई है। मौसम विभाग की निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि 15 फरवरी तक घाटी के मौसम में सुधार होने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि घाटी में आगे भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
गुरुवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications