अरुणाचल में छात्रावास में झुलसकर 12 बच्चों की मौत (लीड-1)
राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि गुरुवार देर रात छात्रावास में आग लग गई थी, जिसमें 12 बच्चों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।
प्रवक्ता के अनुसार छात्रावास बांस की सहायता से बनाया गया था। कुरुं ग कम्मपी के जिलाधिकारी रेमू केमकेई ने कहा कि 12 शव बरामद कर लिए गए हैं।
रेमू ने कहा कि छात्रावास से घायल छात्रों को हेलीकॉप्टर के जरिए इटानगर ले जाया गया। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
छात्रावास में स्थानीय डॉन बॉक्सो स्कूल के 62 बच्चे रहते थे। रेमू ने कहा कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच से पता चला है कि मोमबत्ती की वजह से आग लगी थी।
छात्रावास में विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से छात्र रात में मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications