जेकेएलएफ के संस्थापक की बरसी पर कश्मीर बंद
कश्मीर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। पुलिस ने जेकेएलएफ के अध्यक्ष यासिन मलिक और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया था।
बट को आज के ही दिन वर्ष 1984 में दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी दी गई थी। गुरुवार को श्रीनगर में सभी दुकानें बंद रखी गई। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन नहीं दिखे।
श्रीनगर के पुराने शहर के विभिन्न इलाकों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने गश्ती लगाई। जेकेएलएफ समर्थकों ने माइसुमा इलाके में जुलूस निकालने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।
कुपवाड़ा जिला स्थित बट के पुश्तैनी गांव में जेकेएलएफ समर्थकों ने जुलूस निकाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications