कश्मीर में हिजबुल के 2 शीर्ष आतंकवादी मारे गए
पुलिस ने कहा कि करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ में हिजबुल के आतंकवादी जाकिर हुसैन और मुजफ्फर अहमद मारे गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात सिंह ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "पुलिस और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने गुरुवार सुबह भारी बर्फबारी के बीच करीब 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित आतंकवादियों के एक ठिकाने पर छापा मारा।"
उन्होंने इसे सुरक्षा बलों के लिए एक विशेष उपलब्धि बताया।
जाकिर इस इलाके में वर्ष 2002 से और मुजफ्फर वर्ष 2004 से सक्रिय था। पुलिस ने कहा कि दोनों कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।
सिंह ने कहा कि पुलिस काफी लंबे समय से उनकी तलाश में थी लेकिन सफलता आज मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications