मालगाडी के 21 कंटेनर पटरी से उतरे, अजमेर-रतलाम मार्ग ठप्प
अजमेर से मुंबई जा रही मालगाड़ी के इंजन सहित 21 कंटेनर पटरी से उतर गए। इनमें से सात कंटेनर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इमरजेंसी ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। इस हादसे में रेल चालक के सिर में चोट आई है और उसे चित्तौड़गढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता ने बतया कि घटना के बाद अजमेर-रतलाम मार्ग पूरी तरह ठप्प हो गया है। इस कारण फिलहाल इस मार्ग पर रेल यातायात रोक दिया गया है। कुछ गाडियों को दूसरे रास्ते से चलाया जा रहा है।
दुर्घटना के कारण तकरीबन 500 मीटर के दायरे तक की पटरियां उखड़ गई हैं। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर हैं। रेल मार्ग को सुधारने का काम जारी है। सूत्रों ने कहा कि रेलमार्ग को फिर से सुचारू रूप से शुरू होने में 10 घंटे तक लग सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications