मंत्रिमंडल में तेल कीमतों में वृद्धि पर चर्चा नहीं : चिदंबरम
सीसीईए में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उन पर पत्रकारों के सवाल के जबाव में चिदंबरम ने कहा, "यह मुद्दा नहीं उठाया गया।"
पिछले हफ्ते सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली किरीट पारिख समिति ने तेल कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-4 रुपये प्रति लीटर वृद्धि की सलाह दी थी।
समिति ने किरोसीन तेल की कीमत में छह रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की वृद्धि का भी सुझाव दिया है।
ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर सरकार के शीघ्र ही फैसला लेने की अटकलें थीं लेकिन बुधवार रात को कांग्रेस कोर समूह की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं करने से अटकलों में थोड़ी कमी आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications