अमिताभ पर नरम क्यों है शिव सेना : राज ठाकरे
पहली बार इस विवाद में कूदते हुए मनसे के अध्यक्ष राज ठाकरे ने गुरुवार को यह कहते हुए शिव सेना पर निशाना साधा कि शाहरुख ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की वकालत की तो शिव सैनिक उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं जबकि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पिछले दिनों जब पाकिस्तानी कलाकारों के साथ मंच साझा किया, तो उस पर वह चुप क्यों है।
राज ठाकरे ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "वे (शिव सेना) शाहरुख से माफी मांगने की बात कह रहे हैं। खान यदि माफी मांगते हैं तो फिर अमिताभ क्यों नहीं।"
शिव सेना पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए राज ने कहा कि बच्चन ठाकरे परिवार के करीबी हैं। उन्होंने कहा, "सिर्फ खान को ही क्यों निशाना बनाया जा रहा है। मनसे उनकी फिल्म 'माई नेम इज खान' का विरोध नहीं करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications