पाकिस्तान को गरीबी से लड़ने पर ध्यान देना चाहिए: गडकरी
गडकरी ने बुधवार शाम पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'डेली जंग' के मुख्य संपादक महमूद शाम के साथ बातचीत में कही। महमूद भारत दौरे पर हैं।
भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गडकरी ने कहा कि दक्षिण एशिया के दोनों देश गरीबी और बुनियादी विकास की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, परंतु पाकिस्तान आतंकवादी तत्वों को शरण दे रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "विकास और गरीबी दूर करने के लिए जरूरी है कि पाकिस्तान भारत के साथ मिलकर काम करे। उसे आतंकवादी संगठनों को शरण देने की बजाय शिक्षा का विस्तार करना चाहिए।"
उधर, पाकिस्तानी पत्रकार महमूद ने कहा कि पाकिस्तान के कुछ कट्टरपंभी संगठन आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी खुद आतंकवाद की समस्या का सामना कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications