चेन्नई में शुरू होगा हिन्दी मनोरंजन चैनल
राज टेलीविजन नेटवर्क लिमिटेड दो महीने में हिन्दी चैनल राज परिवार शुरू करने जा रहा है।
चैनल के (प्रोग्रामिंग) उपाध्यक्ष अमित बोस ने आईएएनएस को बताया, "हमने इस चैनल पर हिंदी गाने चलाना शुरू कर दिया है। हम चैनल पर प्रसारित किए जाने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं। विभिन्न केंद्रों पर वितरण की बात भी चल रही है।"
उन्होंने कहा, "हमारा ध्यान दर्शकों को अच्छे कार्यक्रम दिखाने पर रहेगा।"
उन्होंने कहा कि सामान्यतया एक हिन्दी मनोरंजन चैनल के लिए तीन करोड़ रुपये से 5 करोड़ रुपये की आवश्यकता प्रति माह होगी। प्रारंभ में राज परिवार एक निशुल्क चैनल होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications