भोपाल में छात्रा ने आत्महत्या की
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा इलाके के केरियर कॉलेज की एलएलबी की छात्रा ऋतु चौहान की लाश बुधवार रात छात्रावास के कमरे में मिली। ऋतु बुधवार को ही अपने घर दिल्ली से लौटी थी जबकि उसकी साथी छात्रा बुधवार को ही रायपुर के लिए निकली थी। ऋतु जब अकेली थी तभी उसने फांसी लगाई। आत्महत्या उसने क्यों की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
गोविंदपुरा थाने के प्रभारी जयराम सिंह रघुवंशी ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया है कि पुलिस को ऋतु का कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। फिलहाल उसके कमरे को सील कर दिया गया है। ऋतु के परिजनों के भोपाल पहुंचने पर ही उसके कमरे को खोला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications