अरुणाचल के हॉस्टल में 12 छात्रों की झुलस कर मौत
इटानगर। अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से कुछ दूर बसे जिले कुरुंग कम्मपी के एक निजी हॉस्टल में आग लगने से 12 छात्र जिंदा झुलस गए। यह हादसा गुरुवार को देर रात राजधानी से 261 किलोमीटर दूर किरुंग कमप्पी के पालिन में हुआ। यह हॉस्टल बांस और भूसे का बना था।
हॉस्टल के मलबे से आग से बुरी तरह झुलसी 12 लाशें बरामद की गयी हैं। राज्य पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार छात्रावास में आग छात्रावास में आग लगने से 12 छात्रों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य घायल हो गए। जिलाधिकारी रेमू ने कहा कि छात्रावास से घायल छात्रों को हेलीकॉप्टर के जरिए इटानगर ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
छात्रावास में स्थानीय डॉन बॉक्सो स्कूल के 62 बच्चे रहते थे। रेमू ने कहा कि हादसे की वजह जानने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरंभिक जांच से पता चला है कि मोमबत्ती की वजह से आग लगी थी। छात्रावास में विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से छात्र रात में मोमबत्ती के सहारे पढ़ाई करते थे।













Click it and Unblock the Notifications