शबाना ने राहुल की पीठ ठोंकी

राहुल द्वारा लोकल ट्रेन की सवारी किए जाने पर शबाना ने कहा, "उनके इस कदम ने उन्हें उन लोगों के लिए नायक बना दिया जो उन्हें देश के उभरते नेता के तौर पर देख रहे हैं।" राहुल शुक्रवार को चार घंटे के लिए मुंबई आए थे। वहां उन्होंने छात्रों और युवाओं से मुलाकात की थी। कांग्रेस महासचिव ने
शुक्रवार को उस वक्त सभी को अचंभित कर दिया जब उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार करते हुए लोकल ट्रेन की सवारी की। वह आम मुंबईवासी की तरह लोकल ट्रेन में सवार होकर अंधेरी से दादर गए थे।












Click it and Unblock the Notifications