आईएएस अधिकारी के पास 220 बैंक खाते
आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को राज्य के कृषि सचिव के आवास की तलाशी ली और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को चार्टर्ड एकाउंटेंट सुनील अग्रवाल के घर पर छापेमारी की थी और वहां से बरामद किए गए दस्तावेजों से पता चला कि अग्रवाल के पास आय के ज्ञात स्रोत से अधिक की संपत्ति है।
आईएएस अधिकारी के पास कम से कम 220 बैंक खाते हैं जिनमें से कई तो फर्जी नाम और पते के आधार पर खुलवाए गए हैं और कई उनके नौकरों के नाम से भी खोले गए हैं। अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ दस्तावेजों से पता चला है कि उसका ताल्लुक हवाला कारोबार से भी हो सकता है। वहीं राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार अग्रवाल की संपत्ति को लेकर आयकर विभाग के अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही सरकार कोई कदम उठाएगी।













Click it and Unblock the Notifications