अफगानी पुलिस ने 7 नागरिकों को मारा
काबुल । अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार सूबे में सात नागरिकों की गलती से जान लेने वाले छह पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल रज्जाक ने शनिवार को बताया,"गुरुवार शाम कंधार के बाहरी इलाके में गश्त लगा रही पुलिस की एक टुकड़ी ने गलती से सात ग्रामीणों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।"
रज्जाक ने बताया कि स्पाइन बोल्दक जिले में सात व्यक्ति लकड़ियां इकट्ठी कर रहे थे तभी गश्त लगा रहे पुलिस दल के कर्मियों अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications