कजाकिस्तान के राष्ट्रपति ने नेहरू को याद किया
देश के नाम वार्षिक संबोधन में नूरसुल्तान ने नेहरू को महान नेता के तौर पर याद किया। उन्होंने कहा, "महान नेहरू ने एक बार कहा था कि सफलता उसी के पास आती है जो बहादुरी से काम करते हैं। हमें बहादुरी से काम करना होगा।"
नूरसुल्तान ने भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाला मुल्क कहा, जिस पर आर्थिक मंदी का असर नहीं देखा गया। उन्होंने कहा कि संकट से पूर्व की अवधि में हमने भारत के साथ विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ।
नूरसुल्तान ने कहा, "हमने नए दशक में नए मिशन के साथ कदम रखा है ताकि देश का आर्थिक विकास हो सके और नए अवसर पैदा हो सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications