इराक विस्फोट में 42 मरे, 100 घायल (लीड-2)
कर्बला, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी इराक के कर्बला शहर में शुक्रवार को शिया समुदाय को लक्ष्य कर किए गए दो हमलों में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 100 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कर्बला के नजदीक क्वांटारा अल-सलाम में कार बम विस्फोट में 26 लोगों की मौत हो गई और 70 घायल हो गए। उधर मध्य कर्बला के बाब टुरेग इलाके में राकेट हमले में 16 लोगों की मौत हो गई 30 अन्य घायल हो गए।
पूरे इराक से और ईरान से करीब पचास लाख शिया मुस्लिम अनुयायी इमाम हुसैन की दरगाह पर इकट्ठा हुए थे।
कड़ी सुरक्षा के मद्देनजर सेना और पुलिस के 30,000 से ज्यादा जवान कर्बला की सड़कों पर तैनात किए गए थे।
बगदाद से 110 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित शिया बाहुल्य शहर कर्बला में सुरक्षा अधिकारी अमेरिकी सैनिकों के साथ अनुयायियों की सुरक्षा में तैनात थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications