मिलेजुले रुख के साथ खुले शेयर बाजार
मुंबई, 6 फरवरी (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र में मिलजुले रुख के साथ खुले। इस सत्र का आयोजन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की उन्नत की गई प्रणाली के परीक्षण के लिए किया गया है।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 16.82 अंकों की वृद्धि के साथ 15,807.75 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 6.10 अंकों की गिरावट के साथ 4,712.75 पर खुला।
बाजार में दोपहर 11 बजे से 12.30 बजे तक कारोबार होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications