भारत में निर्मित जैक्सन की प्रतिमा से सुशोभित हो सकता है नेवरलैंड

बेंगलुरू, 6 फरवरी (आईएएनएस)। मृत्यु के सात महीने बाद भी पॉप संगीत के बादशाह माइकल जैक्सन की याद उनके प्रशंसकों के दिलों में ताजा है। अब भारत में निर्मित उनकी 12 फुट ऊंची प्रतिमा को कैलीफोर्निया के नेवरलैंड रैंच ले जाने की योजना बनाई जा रही है।

बेंगलुरू से 20 किलोमीटर दूर बैंगलोर इंटरनेशनल एक्जीबीशन सेंटर (एआईईसी) में आयोजित नौंवें इंटरनेशनल ग्रेनाइट्स एंड स्टोन फेयर में जैक्सन की ग्रेनाइट से बनी इस प्रतिमा को देखने के लिए उनके लाखों प्रशंसक आ रहे हैं।

आरसी गोल्डन ग्रेनाइट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आर. चंद्रशेखरन ने आईएएनएस से कहा, "यह पॉप संगीत के हमारे समय के महान गायक को निजी श्रद्धांजलि है! वह अब भी हमारे दिलों में वैसे ही रहते हैं जैसे वह कई वर्षो तक मंच पर रहे हैं।"

चालीस वर्षीय चंद्रशेखरन पिछले वर्ष 25 जून को अचानक मौत की नींद सो गए जैक्सन के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने कैलीफोर्निया स्थित जैक्सन की भूमि नेवरलैंड रैंच को उपहार के रूप में यह 3.5 टन वजनी प्रतिमा देने की योजना बनाई है।

जैक्सन की यह विशाल सम्पत्ति सांता बारबारा काउंटी के नेवरलैंड वैली रैंच में स्थित है। जैक्सन 1988 से 2005 तक यहीं रहे थे।

चंद्रशेखरन ने कहा कि उन्होंने जैक्सन के परिवार को लिखा है। वह यह प्रतिमा दान करना चाहते हैं ताकि यह प्रतिमा जैक्सन की प्रसिद्ध सम्पत्ति की शोभा बन सके।

चेन्नई की एक ग्रेनाइट कंपनी ने इस मूर्ति के निर्माण पर 25,000 डॉलर खर्च किए है। इस मूर्ति को एक बड़ी चट्टान के केवल एक ही टुकड़े से गढ़ा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+