दिल्ली में हल्के बादल, लेकिन मौसम गर्म
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में शनिवार सुबह खिली धूप के बीच आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिन में गर्मी रहेगी।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार तड़के का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस साल के औसत से तीन डिग्री अधिक है।
आईएमडी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उत्तरी पाकिस्तान और पूर्वोत्तर अफगानिस्तान से पश्चिमी गड़बड़ी के कारण यहां बादल छाए हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बादलों के कारण दिन में गर्मी हो सकती है।
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications