मुंबई सबके लिए, लेकिन नहीं तोड़ेंगे शिवसेना से नाता : भाजपा
भाजपा के वरिष्ठ नेता एम.वेंकैया नायडू ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा, "क्या आप किसी एक मुद्दे के आधार पर गठबंधन तोड़ सकते हैं?" ज्ञात हो कि कांग्रेस ने चुनौती दी है कि यदि भाजपा, शिव सेना की 'मुंबई मराठियों के लिए' की नीति से सहमत नहीं है तो उसे अपना रिश्ता तोड़ कर दिखाना चाहिए।
नायडू ने कहा कि देश के हर नागरिक को देश के अंदर कहीं भी जाने, रहने और बसने का समान अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने पार्टी के रुख को बहुत साफ कर दिया है।
नायडू ने कहा, "इस खास मुद्दे पर शिवसेना की विचारधारा से हमारा मतभेद है।"
ज्ञात हो कि कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा था कि यदि भाजपा शिवसेना के रुख से सहमत नहीं है तो उसे सेना के साथ अपना गठबंधन तोड़ने का साहस दिखाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications