मुंबई विस्फोट का प्रमुख आरोपी 17 वर्ष बाद गिरफ्तार

एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यहां कहा कि हमजा (40) ने 12 मार्च 1993 को मुंबई में हुए 13 बम विस्फोटों में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों को बाहर से लाए जाने और उन्हें उपयुक्त स्थानों पर विस्फोट के लिए लगाए जाने की जिम्मेदारी निभाया था। उन विस्फोटों में 257 लोग मारे गए थे और 700 से अधिक लोग घायल हुए थे।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राकेश मारिया ने यहां मीडिया कर्मियों को बताया कि हमजा की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने उसके सिर 200,000 रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। हमजा को नवी मुंबई के कोपरखराने उपनगर में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद हमजा को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया। मुंबई की एक अदालत ने हमजा को 15 फरवरी तक के लिए सीबीआई के रिमांड पर दे दिया। सीबीआई मार्च 1993 में हुए विस्फोटों की जांच कर रही है।

मारिया ने कहा कि हमजा मोहम्मद दोसा का प्रमुख सहयोगी था। उसने विस्फोटों के कुछ दिनों पहले कोंकण तट के दिघी बंदरगाह पर मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली छोटी नौकाओं के जरिए विस्फोटकों, आरडीएक्स, टाइमर, ट्रिगर्स आदि सामानों को लाए जाने की जिम्मेदारी निभाई थी।

उसके बाद उसने उन विस्फोटकों को मुंबई लाए जाने का बंदोबस्त किया। उन विस्फोटकों व उपकरणों को जोड़ कर बम बनाए गए थे और उन्हें नियत स्थानों पर विस्फोट के लिए लगाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+