मणिपुर में गोलीबारी में 3 आतंकवादी मारे गए
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, "थौबल जिले में शनिवार को असम राइफल्स और पुलिस के संयुक्त बल के साथ हुई मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। जबकि इम्फाल जिले के दक्षिण में शुक्रवार रात में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया।"
पुलिस ने जंगल से आतंकवादियों के शव बरामद किए और जांच के लिए उन्हें क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications