मोदी के सहयोगियों ने गोधरा जांच आयोग के समक्ष शपथ पत्र दिया
पटेल नरोदा पाटिया नरसंहार के आरोपी हैं और इसी दौरान वहां सबसे अधिक सांप्रदायिक हिंसा देखी गई।
आयोग ने मुख्यमंत्री के टेलीफोन का संचालन करने वाले मोदी के तीन सहयोगियों ओ.प्रकाश सिंह, संजय भास्वर और तन्मय मेहता को 27 फरवरी से एक मार्च के बीच पटेल और अन्य लोगों से हुई बातचीत का ब्योरा सौंपने को कहा था। शुक्रवार को इन तीनों ने इस संबंध में शपथ पत्र सौंपा।
दंगा पीड़ितों की ओर से जनसंघर्ष मंच की याचिका पर यह आदेश दिया गया। मंच ने दंगे में मोदी और छह अन्य लोगों की भूमिका की जांच की मांग की थी। बहरहाल आयोग ने मोदी को तत्काल सम्मन भेजने की आवश्यकता नहीं महसूस की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications