आंध्र प्रदेश ने किया बीटी बैंगन का विरोध
मुख्यमंत्री बीटी बैंगन की खेती से स्वास्थ्य और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बोल रहे थे।
राज्य के कृषि मंत्री रघुवीर रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि किसानों, कृषि विशेषज्ञों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा इस मुद्दे पर उठाई जा रही चिंताओं के संदर्भ में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है।
आशा की जा रही है कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय 10 फरवरी को इस मुद्दे पर कोई निर्णय लेगा।
जेनेटिक इंजीनियरिंग एप्रूवल कमिटी (जीइएसी) ने गत वर्ष बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती के लिए अपनी मंजूरी दे दी थी।
समिति की एक सदस्य के यह आरोप लगाने के बाद कि निर्णय लेने से पहले आवश्यक परीक्षण नहीं कराए गए थे, केंद्र सरकार सार्वजनिक बैठकों का आयोजन कर इस मुद्दे पर कोई सर्वमान्य हल निकालने की कोशिश कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications