आईएएस अधिकारी के पास 220 बैंक खाते (लीड-1)

आयकर विभाग ने पिछले दो दिनों में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में कुछ आईएएस अधिकारियों और व्यवसाइयों के घरों पर छापे मारे हैं।

राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार कृषि सचिव बी.एल. अग्रवाल की संपत्ति को लेकर आयकर विभाग के अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही सरकार कोई कदम उठाएगी।

आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को राज्य के कृषि सचिव के आवास की तलाशी ली और उनके नजदीकी रिश्तेदारों के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बी.एल. अग्रवाल के चार्टर्ड एकाउंटेंट सुनील अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी की थी और वहां से बरामद किए गए दस्तावेजों से पता चला कि अग्रवाल के पास आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति है।

आईएएस अधिकारी के पास कम से कम 220 बैंक खाते हैं जिनमें से कई तो फर्जी नाम और पते के आधार पर खुलवाए गए हैं और कई उनके नौकरों के नाम से भी खोले गए हैं।

आईएएनएस के संवाददाता ने अग्रवाल से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। कुछ दस्तावेजों से पता चला है कि उसका ताल्लुक हवाला कारोबार से भी हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्य सचिव टीनू जोशी और उनके पति जेल और विधायी मामलों के मुख्य सचिव अरविंद जोशी को निलंबति कर दिया था। आयकर विभाग ने गुरुवार को छापे के दौरान उनके आवास से 3 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की थी।

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के जांच महानिदेशक ब्रजेश गुप्ता ने कहा कि आईएएस दंपति के घर से मिले सूटकेस से बैंक नोट बरामद किए गए थे।

आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश में भोपाल नगर निगम के पूर्व कमिश्नर एम.ए.खान, सड़क और सेतु विभाग इंजीनियर आर.डी.चौधरी, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता दीपक असई और उनकी पत्नी ज्योति असई, व्यवसायी सुनील अग्रवाल और पवन अग्रवाल के घरों पर छापे मारे थे। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंधक सीमा जायसवाल के यहां भी छापेमारी की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+