पर्यटकों के लिए हेल्पलाइन लांच करेगी सरकार
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री कुमारी शैलजा ने इस आशय की घोषणा बिहार के नालंदा में शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में की। नालंदा एक अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध स्थल है।
पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार कोई भी देशी या विदेशी पर्यटक किसी भी पर्यटक स्थल के बारे में जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर फोन कर सकता है।
शैलजा ने कहा, "पर्यटक संकट की स्थिति में या किसी आपात स्थिति में भी हेल्पलाइन पर फोन कर सकते हैं।"
शैलजा ने कहा, "दिसंबर 2009 में दिसंबर 2008 की बनिस्बत देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भविष्य उजला दिख रहा है। हमें इस क्षेत्र में जल्द ही उछाल आने की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications