मेक्सिको में 6 क्षत-विक्षत शव मिले
समाचार एजेंसी ईएफई ने मिचोकन राज्य के जन सुरक्षा विभाग के हवाले से खबर दी है कि मेक्सिको सिटी से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में स्थित अपतजिंगन शहर में कांस्टीट़्यूशन स्क्वे यर के समीप शव और कटे हुए सिर पाए गए।
एक अनाम व्यक्ति ने पुलिस को इन शवों के बारे में जानकारी दी। अभी तक पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है।
ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में मिचोकन राज्य के एक आपराधिक गिरोह का हाथ है जो नशीले पदार्थो की तस्करी, अपहरण और जबरन वसूली में लिप्त है। यह गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications