चण्डीगढ़ में बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया, "हमें अगले 24 से 48 घंटों में चण्डीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ बूंदाबादी हाने की उम्मीद है। ऐसा उत्तर के पूरे मैदानी हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ के तेजी से बढ़ने की वजह से होगा।"
अधिकारी ने बताया, "कुछ हिस्सों में आज (शनिवार)को भी बादल छाए रहे । तड़के हल्की बूंदाबादी भी हुई।"
चण्डीगढ़ में शनिवार को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह तापमान साल के इस समय के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है।
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पटियाला और लुधियाना में तापमान क्रमश: 9.8 डिग्री और 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया, "इस क्षेत्र में तेज सर्द हवाएं चलने की संभावना है। इस वजह से निश्चित तौर पर रात और दिन के तापमान में गिरावट आएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications