क्यूबा में असंतुष्ट कार्यकर्ता गिरफ्तार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) 'क्यूबा मानवाधिकार आयोग' के अध्यक्ष एलीजाडरे सनचेज ने शुक्रवार को विदेशी संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे 23 लोगों की बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
सनचेज ने बताया कि गुरुवार को जपाता तामयो के सर्मथन की योजना बना रहे 14 अन्य असंतुष्टों को हिरासत में लिया गया। बाद में पांच लोगों को रिहा कर दिया गया।
जेल अधिकारियों की ज्यादतियों के खिलाफ भूख हड़ताल करने वाले जपाता तामयो का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तामयो को कानून व्यवस्था में खलल डालने के आरोप में वर्ष 2003 में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 25 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।
मानवाधिकर आयोग की पिछले महीने जारी एक रिपोर्ट में बताया गया कि क्यूबा कि कम्युनिस्ट सरकार ने 201 राजनीतिक नेताओं को हिरासत में रखा हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications