उड़ीसा में दम घुटने से 3 छात्राओं की मौत
ये तीनों छात्राएं राजधानी से 350 किलोमीटर दूर गजपति जिले में के.सी. पुरी गर्ल्स हाईस्कूल में कक्षा आठ और 10वीं में पढ़ती थीं।
इन छात्राओं ने मच्छरों से बचने के लिए अपने कमरे में नीम की पत्तियां और कुछ टहनियां सुलगा रखी थीं।
गजपति जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी श्यामघन बिस्वाल ने बताया, "तीनों छात्राएं शुक्रवार की रात टहनियों को सुलगा कर अपने कमरे में सो गई। साथ ही कमरे के सभी खिड़की, दरवाजे भी बंद कर दिए थे। बाद में छात्राएं बेहोशी की हालत में मिलीं।"
तीनों छात्राओं को तुरन्त स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया परन्तु दो छात्राओं ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि तीसरी की अस्पताल में मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications