भाजपा को मुख्य मुद्दों से ध्यान नहीं हटाना चाहिए : वरुण गांधी

यहां शिकारपुर में एक जन सभा को संबोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा, "मूल्य वृद्धि निश्चित रूप से एक मुद्दा है, लेकिन जिसके लिए हमारी पार्टी का गठन हुआ था हमें उसे नहीं भूलना चाहिए। हमें अपने आत्मसम्मान के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।"

वरुण ने कहा, "यदि हम अपने आत्मसम्मान के लिए नहीं लड़ते तो गंगा, गौ माता, युवा वर्ग, हमारे मंदिर सब टूट कर बिखर जाएंगे।"

वरुण गांधी ने कहा कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र, पीलीभीत में अपने पैसे से लगभग 200 मंदिरों का निर्माण कराया है।

जय श्रीराम के उद्घोष के बीच गांधी ने कहा, "मैं यह व्यवस्था सुनिश्चित कराऊंगा कि यहां गोहत्या न हो। यदि आपको इस तरह की किसी घटना के बारे में पता चलता है तो आप किसी भी समय मुझे फोन कर सकते हैं और मैं आपके पास उपस्थित मिलूंगा। हम अपने हाथ कटा देंगे, लेकिन एक भी गाय की हत्या नहीं होने देंगे।"

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष मार्च महीने में एक चुनावी रैली के दौरान मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के लिए वरुण गांधी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज कराए गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+