कोड़ा मामले में सहयोग नहीं कर रही आईटी और ईडी: झारखण्ड सरकार

झारखण्ड के उपमुख्यमंत्री रघुवर दास ने आईएएनएस से कहा, "आईटी और ईडी विभाग, सतर्कता विभाग को सहयोग नहीं कर रहे हैं। केंद्र सरकार को आईटी विभाग से कहना चाहिए कि वह कोड़ा की डॉयरी सार्वजनिक करे।"

सतर्कता विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "हम आईटी और ईडी के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। कोड़ा और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए निवेश के बारे में हमें अभी तक कोई जानकारी या प्रमाण नहीं मिला है। इस संबंध में ईडी से दो बार आग्रह किया जा चुका है। उन्होंने हमें कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है तब तक सबूतों को साझा नहीं किया जाएगा।"

कोड़ा मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को नहीं सौंपे जाने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रही झारखण्ड सरकार ने गुरुवार को कहा था कि यदि उच्च न्यायालय मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपना चाहती है तो सरकार इसके लिए तैयार है।

दास ने कहा, "यदि झारखण्ड उच्च न्यायालय मधु कोड़ा मामले को सीबाआई को सौंपना चाहता है तो राज्य सरकार इसके लिए तैयार है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के लिए कटिबद्ध हैं। हम चाहते हैं कि कोड़ा मामले का तार्किक निष्कर्ष निकलना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+