हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 2 अमेरिकी नागरिकों की मौत
सेंटियागो , 6 फरवरी (आईएएनएस)। डॉमिनिकन गणराज्य के पर्वतीय इलाके में गुरुवार रात एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार दो अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी ईएफई के हवाले से खबर दी गई है कि यह दुर्घटना रेस्टोरेसियन के पश्चिमोत्तर कस्बे में हुई। दोनों व्यक्ति हेलीकॉप्टर से हैती से एक मानवीय मिशन के बाद वापस लौट रहे थे।
नागरिक सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक पहाड़ी से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर में आग लग गई जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मरने वालों की पहचान चालक जॉन वार्ड और सह-चालक जेम्स जेलोवेक के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications