अमेरिका में 7 करोड़ लोगों को दिया गया स्वाइन फ्लू का टीका
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के निदेशक डा. एन्ने शूचाट के हवाले से खबर दी है कि लगभग 7 करोड़ लोगों को स्वाइन फ्लू का टीका लगा दिया गया है। अभी तक 23.4 फीसदी अमेरिकी नागरिकों को यह टीका लगाया जा चुका है।
निदेशक ने कहा, "हम महसूस करते हैं कि कम से कम 7.6 करोड़ लोगों को स्वाइन फ्लू का टीका दिया गया है क्योंकि हमने दस वर्ष के नीचे सभी बच्चों को दो टीके लगाने की मंजूरी दी थी और 37 फीसदी बच्चें ने अपना दूसरा टीका भी लगवा लिया है।"
अमेरिका में शुक्रवार को हार्वर्ड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की ओर से जारी एक सर्वेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 फीसदी वयस्क अमेरिकी नागरिकों ने टीका लगवा लिया है जबकि 16 फीसदी लोगों ने इस महीने यह टीका लगवाने का संकेत दिया है।
अमेरिकी सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि सभी पचास राज्यों के लिए 14.7 करोड़ से अधिक टीकों का आवंटन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications