कनाडाई प्रधानमंत्री ने की मेट्रो की सवारी
दिल्ली मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक चैरेस्ट ने कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बार मेट्रो का सफर किया है।
दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने कहा, "कनाडा के प्रधानमंत्री ने पहले पटेल चौक स्टेशन स्थित मेट्रो संग्रहालय का भ्रमण किया। इसके बाद उन्होंने पटेल चौक से राजीव चौक स्टेशन तक की मेट्रो यात्रा की।"
चैरेस्ट ने मेट्रो भवन में दिल्ली मेट्रो रेल निगम के प्रबंध निदेशक ई. श्रीधरन से भी मुलाकात की। उन्होंने मेट्रो की स्वच्छता और राजधानी में चल रहे इसके त्वरित निर्माण कार्य की प्रशंसा की।
दिल्ली मेट्रो अपने करीब 90 किलोमीटर के क्षेत्र में हर दिन करीब 900,000 मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है।
चैरेस्ट दिल्ली सतत विकास सम्मेलन में शिरकत के लिए यहां आए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications